ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः – The Important Mantra of Lord Chitragupta

चित्रगुप्त पूजा 2026: 11 नवंबर (यम द्वितीया, भाई दूज)
ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः
Om Shri Chitraguptaya Namah: श्री चित्रगुप्त को नमस्कार।
मषीभाजनसंयुक्तश्चरसि त्वं महीतले ।
लेखनी-कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तु ते ॥
चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकम् ।
कायस्थजातिमासाद्य चित्रगुप्त नमोऽस्तु ते ॥
हे चित्रगुप्त, आप स्याही की दवात और कलम हाथ में लिए पृथ्वी पर विचरण करते हैं, आपको नमस्कार। लिखने वालों को अक्षर देने वाले चित्रगुप्त, आपको नमस्कार; कायस्थ कुल में जन्म लेकर मैं आपको प्रणाम करता/करती हूँ।
श्लोक के शब्द अलग-अलग पुस्तकों में थोड़े भिन्न मिलते हैं।

चित्रगुप्त भगवान की उत्पत्ति

“ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः” चित्रगुप्त जी का सबसे सरल मंत्र है (Chitragupta mantra)। इसका अर्थ है: “श्री चित्रगुप्त को नमस्कार।” नीचे इसी मंत्र के साथ चित्रगुप्त जी का संस्कृत श्लोक, उनकी उत्पत्ति और मंदिरों की जानकारी है।

चित्रगुप्त भगवान हिंदू धर्म में देवताओं के एक सचिव हैं। वे भगवान यमराज के सचिव होते हैं और लोगों के कर्मों की जांच करते हैं। चित्रगुप्त भगवान का जन्म भगवान ब्रह्मा के मनस पुत्रों में से एक हैं।

चित्रगुप्त की उत्पत्ति के बाद, ब्रह्मा ने उन्हें दक्षिण दिशा के राजा बनाया था। उन्होंने यज्ञों की व्यवस्था की और लोगों के उपयोग के लिए भोजन तैयार किया।

एक दिन, चित्रगुप्त को भगवान यमराज ने अपने सचिव के रूप में नियुक्त किया। उन्हें कहा गया कि वे लोगों के कर्मों की जांच करें और उन्हें स्वर्ग या नरक के अनुसार दंड दें। चित्रगुप्त ने यमराज की अधिकृति में काम करते हुए, सभी लोगों के कर्मों की जांच की और उन्हें उनके योग्य स्थान पर भेजा।

ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः, जय चित्रांश

Chitragupta Story

हिंदुओं के हिन्दी संवत् मास चित्रमास है जो अपभ्रंश होकर चैत्रमास हो गया है। यह मास चित्रगुप्तजी के नाम से है। इसी चित्रमास के पूर्णिमा को चित्र (चित्रा) नक्षत्र में ब्रह्माजी जी द्वारा 11000 साल की तपस्या करने के उपरांत उनकी काया से श्री चित्रगुप्तजी भगवान मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में उज्जैन की क्षिप्रा नदी के तट पर उत्पन्न हुए थे, ऐसी लोक-मान्यता है।

चित्रगुप्त मंदिर – उज्जैन

उज्जैन में ही काफी पौराणिक चित्रगुप्त मंदिर भी है जहाँ प्रसाद के रूप में कलम, दवात चढ़ाया जाता है जिससे प्रसन्न होकर श्री चित्रगुप्त भगवान अपने भक्तो को मनवांछित फल प्रदान करते हैं, साथ ही कायस्थ के चार तीर्थो में उज्जैनी नगरी में बसा श्री चित्रगुप्त भगवान का ये मंदिर पहले नंबर पर आता है।

Chitragupta
Chitragupta

चित्रगुप्त पूर्णिमा

चित्रमास की पूर्णिमा चित्र पूर्णिमा अर्थात् चित्रगुप्त पूर्णिमा कही जाती है।

चित्रगुप्त मंदिर – कांचीपुरम्

कांचीपुरम् (तमिलनाडु, चेन्नई के पास) में चित्रगुप्तजी का प्राचीन मंदिर है, जो नेल्लुकारा स्ट्रीट पर है। विकिपीडिया के अनुसार यह नौवीं सदी का है और शिलालेख इसे चोल काल से जोड़ते हैं। पूरे दक्षिण भारत में चित्र पूर्णिमा के दिन को चित्रगुप्तजी का जन्मदिन मनाया जाता है और चित्र पूर्णिमा से वैशाख पूर्णिमा तक यम नियम का पालन किया जाता है। इस मास में केतु ग्रह की शान्ति करायी जाती है क्योंकि केतु ग्रह के अधिदेवता चित्रगुप्तजी हैं। इस पूरे मास को चित्रगुप्तजी के नाम से ही चितरई मास कहा जाता है।

Lord Chitragupta Temple at Kanchipuram
Lord Chitragupta Temple at Kanchipuram



🚩जय श्री चित्रगुप्त नमः🚩

श्री चित्रगुप्त मंत्र (Chitragupta mantra in Sanskrit)

चित्रगुप्त पूजा में दो बातें आम तौर पर बोली जाती हैं। पहला, छोटा नाम-मंत्र: ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः। दूसरा, यह संस्कृत श्लोक, जो कलम-दवात वाले चित्रगुप्त जी को प्रणाम करता है:

मषीभाजनसंयुक्तश्चरसि त्वं महीतले ।
लेखनी-कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तु ते ॥

अर्थ: हे चित्रगुप्त, आप स्याही की दवात और कलम हाथ में लिए पृथ्वी पर विचरण करते हैं। आपको नमस्कार। श्लोक के शब्द अलग-अलग स्रोतों में थोड़े भिन्न मिलते हैं, इसलिए पूजा के लिए अपने पुरोहित या परिवार की पोथी से मिलान कर लें।

कायस्थ परिवारों में यह पूजा मुख्य रूप से भैया दूज (यम द्वितीया) के दिन होती है, जब कलम-दवात की पूजा की जाती है। पूरी विधि और कथा के लिए पढ़ें: भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की कथा और चित्रगुप्त पूजा, दवात पूजा और यम द्वितीया।

Chitragupta Mantra - mashibhajan sanyukta
Chitragupt puja mantra (shloka)

पाठक अक्सर पूछते हैं

चित्रगुप्त जी का मंत्र क्या है?

सबसे सरल मंत्र “ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः” है। पूजा में “मषीभाजनसंयुक्तश्चरसि त्वं महीतले…” श्लोक भी बोला जाता है।

Who is Chitragupta?

Chitragupta is the divine record-keeper who notes the deeds of every being and serves Yama, the god of death. Read the full legend in the story of Lord Chitragupta.

Read the Kayastha custom of writing the year’s accounts for Chitragupta.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases.